सइक हादसों की रोकथाम | विधानसभा प्रश्नोत्तर

67. (क्र. 509) श्री कमल पटेल : क्या गृह मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) म.प्र. के किस-किस जिले में 1 दिसम्बर 2018 से 12.06.2019 तक सड़क हादसे में कुल कितने लोगों की मृत्यु हुई? (ख) म.प्र. के किस-किस जिले में ओव्हर लोड डम्परों के कारण कितनी मृत्यु हुई?  (ग) म.प्र. में सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी के क्या कारण है? (घ) शासन द्वारा सड़क हादसों की रोकथाम के लिये क्या प्रयास किये जा रहे हैं?


 


गृह मंत्री ( श्री बाला बच्चन ) : (क) जानकारी संलग्न परिशिष्ट के प्रपत्र “अ” अनुसार। (ख) जानकारी संलग्न परिशिष्ट के प्रपत्र “ब” अनुसार। (ग) मध्यप्रदेश में सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी के कारण जनसंख्या एवं वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी का होना है। (घ) शासन द्वारा I.T.M.S. (Integrated Traffic Management System) आधुनिक तकनीक एवं डायल 100 का उपयोग किया जाकर सड़क हादसों की रोकथाम के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।