देश के कल्याण के लिए काम करती है भारतीय जनता पार्टी : पाराशर

ग्वालियर। भारत सबका है इसीलिए हम आव्हान करने आए हैं मन, वचन, कर्म से एकजुटता जिस दल में है वह भारतीय जनता पार्टी है। देश के कल्याण के लिए कोई पार्टी काम करती है वह केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है। आप सबने देखा होगा कि पिछले 5 वर्षों मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चौतरफा विकास किया है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर देश की अखंडता को बनाए रखने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। 
उक्त बात शपिवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने थाटीपुर स्थित नेहरू कॉलोनी में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता महा अभियान में युवाओं को सदयता दिलाते हुए कही। 
पाराशर ने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का रोना रोता फिर रहा है दुनिया के शक्तिशाली देश कह रहे हैं जम्मू कश्मीर का मामला भारत का अंदरूनी मामला है इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। पाराशर ने कहा कि देश के लिए विचार और समर्पण रखने वाली पार्टी के आप लोग सदस्य बने और देश के विकास में अपना योगदान दें। कल भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आने वाली है। आपको विचार करना है कि भारत को कहां ले जाना है और भारतीय जनता पार्टी को कहां ले जाना है मैं आपसे आग्रह करने आया हूं आप सब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं।
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान केवल सदस्य संख्या में वृद्धि करना या भाजपा को बड़ा आकार देने का अभियान नहीं है, बल्कि देश के नवनिर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से देश के युवा, किसान, व्यापारी, महिलाओं का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसीलिए हर वर्ग हमसे जुडऩे के लिए उत्साहित है। कार्यकर्ता हर वर्ग के बीच पहुंचकर उन्हें पार्टी के सदस्य बना रहे हैं।
इस अवसर पर अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, विजय सक्सैना, विवेक शर्मा, पवनकुमार सेन, विनय जैन मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन राहुल ढमोले एवं नितेश थापक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकडों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
आप सब महिलाएं मातृ शक्ति है: पाराशर
आप सब महिलाएं मातृ शक्ति है, इसलिए उनको भी विचार करना चाहिए कि हम भारतीय जनता पार्टी की सदस्य क्यों बन रहे हैं, कुछ बात होती हैं और कुछ काम होते है, दोनों में भेद होता है। एक पार्टी 60-70 सालों से कहती रही कि हम ये करेंगे, वो करेंगे, लेकिन किया कुछ नहीं, गरीब गरीब होता रहा और गरीब होता रहा, महिलाओं के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया, जबकि मोदी सरकार ने पांच साल चौतरफा विकास किया है। उक्त बात आज प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर ने बेटी बचाओ बेटी पढाओं के जिला संयोजक गिरिजा गर्गव जाटव के नेतृत्व में सिकंदर कंपू स्थित 13वी बटालियन हनुमान बांध रोड गली-2 में आयोजित सदस्यता महाअभियान कार्यक्रम में महिलाओं को सदस्यता दिलाते हुए कही। इस अवसर पर सैकडों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर देवेश शर्मा, कमल माखीजानी, अशोक जादौन, विवेक शर्मा, महेंद्र सोलंकी, गिरिजा गर्ग जाटव, रियाज सिद्धिकी, लखन तोमर, राहुल ढमोले सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।