Contact Information

हरपालपुर में 351 फीट लंबी तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा


सुनील विश्वकर्मा।।हरपालपुर। नगर मेंअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हरपालपुर ने केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से धारा 370  हटाए जाने के निर्णय के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  हरपालपुर इकाई ने 351 फीट तिरंगे के साथ पैदल  मार्च तिरंगा यात्रा निकाली।  गुरुवार को तिरंगा यात्रा  का आयोजन 1 बजे  प्रारम्भ किया गया। तिरंगा यात्रा राजा हरपालसिंह शासकीय कॉलेज परिसर से शुरू होकर कस्बे में मुख्य मार्गो से होते हुए  नारायण आश्रम छोटिकुटी परिसर पहुंची।  जहाँ भारत माता की आरती के साथ पूरी हुई। तिरंगा यात्रा में नगर के कई विद्यालय के छात्र- छात्राओं  ने उत्साह से शामिल होकर   तिरंगा यात्रा में जश्न मनाया । 

देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा । कॉलेज व स्कूली छात्र- छात्राओं ने हाथ में  तिरंगा पकड़ कर  पैदल मार्च निकाला। तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में  मुख्य अतिथि के रूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रान्त सह मंत्री अंकिता विश्वकर्मा, नगर इकाई  हरपालपुर  अध्यक्ष ओपी तिवारी , भरत मिश्रा , चकरेन्द्र तिवारी, निशांत यादव,व नगर परिषद वार्ड पार्षद मनीष पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, सुनील बत्रा, विष्णु राय, भाजपा से वरिष्ठ नेता  ममता वैशाखिया,अरुण पाठक, लोकेंद्र सिंह, संतोष दीक्षित, प्रमोद तिवारी, अरुण अग्रवाल,रामस्वरूप नेक्या,वीरा सोनी सहित अधिक संख्या में लोग शामिल हुए।