Contact Information

पप्पन जोशी ने पड़ौसी महिला से छेड़छाड़ की

ग्वालियर। घर में अकेली महिला देखकर पड़ोसी युवक आ गया और महिला से छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी की है। महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होते देखकर आरोपी भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी महिला के घर पर पड़ोस में रहने वाला पप्पन जोशी आ गया और चाकू की नोक पर महिला से छेड़छाड़ कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।