सुरेश शर्मा नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव बने

भोपाल। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एन यू जे आई) की विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 3 और 4 अगस्त को हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। एन यू जे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक मलिक ने कार्यसमिति की सर्वानुमति के बाद श्री शर्मा के नाम की घोषणा की। देशभर से आए पदाधिकारियों तथा कार्य समिति के सदस्यों ने करतल ध्वनि से उसका स्वागत किया।


Preview attachment fd770b57-4afe-4ce5-8d89-bf004d44eb47.jpg




सुरेश शर्मा के नेशनल सेक्रेट्री जनरल बनने पर एन यू जे आई के अध्यक्ष अशोक मलिक, उपाध्यक्ष सर्वश्री मनोज मिश्रा दिल्ली, अवतार सिंह चंडीगढ़, ललित शर्मा जयपुर, सहित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रामभुवन सिंह कुशवाह, बालमुकुंद भारती, रवींद्र बाजपाई,  अरुण पटेल,  महेंद्र दुबे, डॉ आनंद शुक्ला, दिनेश शर्मा, श्रीमती आभा निगम, चम्पालाल गुर्जर सहित अन्य ने हार्दिक बधाई दी है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि देश के बड़े पत्रकार संगठन का यह महत्पूर्ण पद मध्यप्रदेश को मिला है।