ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के मुख्यातिथ्य 16 ग्वालियर पूर्व के विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर के विषेष आतिथ्य, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जेन की अध्यक्षता में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह सप्ताह के अंर्तगत सिविल अस्पताल मुरार में भर्ती मरीजो को फल वितरण किए गये।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, 16 ग्वालियर पूर्व के विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जेन ने मुरार अस्पताल में मरीजो को फलवितरण करते हुए कहा कि आज हो या कल स्वस्थ्य रहो हर फल खूब खाओ फल, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहे, स्वस्थ रहोगे तो जीवन में आगे बढ़ते रहोगे, महात्मा गांधी का यह ही संदेश है कि दीन दुखियों, बेसहाराओं, किसी भी रोग से पीडि़तो की सेवा करना है मानव का कर्तव्य है।
इस अवसर पर देवेन्द्र पाठक, संरपच सुरेन्द्र, अताउल्ला खां, नवल शर्मा, प्रवीण गुर्जर, दिलीप जेन, विजय मामा, राजा शेजवार, केषव यादव, योगेष अग्रवाल, महेन्द्र कौरव, बंटी घुरैया, धीर सिंह यादव, दिनेष जेन, अन्नू पवैया, गोपाल बाथम आदि थे।