ग्वालियर। योगा मनुष्य को खूबसूरत जीवन जीने का रास्ता दिखाता है। यह बात रेडियो चस्का के लाइव टॉक शो चस्का मेहमान में उपस्थित होकर श्रीमति शुभांगी भसीन ऑन एयर चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर रेडियो चस्का की डायरेक्टर श्रीमती प्रीति गोयल व श्रीमती नेहा गोयल ने पुष्प हार द्वारा उनका रेडियो चस्का में भव्य स्वागत किया।
श्रीमती भसीन ने बताया योग हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे मन को भी स्वस्थ रखता है। योग से आनंद की अनुभूति होती है जैसे एक तरफ सुख और दूसरी तरफ दु:ख होता है जबकि आनंद सुख से भी ऊपर होता है। जब पहली बार योग करते है तब समझ में आता है आनंद क्या होता है। उस आनंद की अनुभूति ना भोग में और ना ही अन्य किसी क्षणिक सुखों में है। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के विषय पर श्रोताओं को अवगत कराया और कहा,-भारत एक प्रसिद्ध देश है जो प्राचीन समय से ही अपनी सभ्यता, संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, परंपरा, धर्म और भौगोलिक विशेषताओं के लिये जाना जाता है। भारत में महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी जाती है हालाँकि समाज और परिवार में उनके साथ बुरा व्यवहार भी किया जाता है। वो घरों की चारदीवारी तक ही सीमित रहती है और उनको सिर्फ पारिवारिक जिम्मेदारीयों के लिये समझा जाता है। उन्हे अपने अधिकारों और विकास से बिल्कुल अनभिज्ञ रखा जाता है।
श्रीमती भसीन ने कहा अपनी निजी स्वतंत्रता और स्वयं के फैसले लेने के लिये महिलाओं को अधिकार देना ही महिला सशक्तिकरण है। परिवार और समाज की हदों को पीछे छोडऩे के द्वारा फैसले, अधिकार, विचार, दिमाग आदि सभी पहलुओं से महिलाओं को अधिकार देना उन्हें स्वतंत्र बनाने के लिये है। समाज में सभी क्षेत्रों में पुरुष और महिला दोनों को लिये बराबरी में लाना होगा। आरजे चाहत द्वारा पूछे गए एक सवाल में श्रीमती भसीन ने जवाब दिया की,- महिला सशक्तिकरण के द्वारा ये संभव है कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए महिला भी पुरुष के साथ भागीदारी करें।
टॉक शो के दौरान लाइव कॉल्स में उनसे कई सवाल पूछे गए जिसमें श्रीमती भसीन ने ग्वालियर चंबल संभाग के श्रोताओं को योग साथ ही महिला सशक्तिकरण की विशेषताओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वह किसी परेशानी में है और सहायता की आवश्यकता है तो वह पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल करके तुरंत ही सहायता ले सकती हैं साथ ही वे महिला शक्ति केंद्र पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। साथ ही श्रीमती भसीन ने बताया की सरकार द्वारा कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं जैसे उज्जवला योजना, महिला हेल्पलाइन योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आदि।