बांटे जूट के थैले, लोगों को दी पॉलीथिन का उपयोग न करने की समझाईश

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा पॉलीथिन एवं प्लास्टिक  का उपयोग बंद करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए कपडे एवं जूट के थैले वांटे जा रहे हैं, तथा जो दुकानदार या अन्य केाई व्यक्ति पॉलीथिन का उपयोग कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
इसी के तहत नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, डब्ल्यू एचओ व अन्य कर्मचारियों द्वारा लगातार वार्डों में घूमकर घरों पर जाकर एवं दुकानों पर लोगेंा को पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग ना करने की समझाईस दी जा रही है तथा उन्हें कपड़े व जूट के थैलों का वितरण भी किया जा रहा है। वार्ड 48 में एएचओ अजय सिंह द्वारा विभिन्न दुकानों पर कपडे के थेलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही वार्ड 53 के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी रामचन्द्र धोलपुरिया द्वारा दुकानदारों व अन्य नागरिकों को पॉलीथिन व प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाईस के साथ ही जूट के थैलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही अन्य वार्डों में भी कर्मचारियों द्वारा नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग ना करने की अपील की जा रही है।
अनुपयोगी सामान से बनाया सजावट का सामान
स्वच्छ भारत अभियान क तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनुपयोगी सामाग्री का उपयोग कर सजावटी सामान या उपयोग की अन्य सामग्री बनाने के साथ ही कवाड से भी सजावटी सामान बनाने के लिए शहर के नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत वार्ड 53 के वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामचन्द्र धोलपुरिया द्वारा अपने आस पास पडे पुराने टायरों का बहुत ही सुंदर उपयोग किया गया है। उनके द्वारा पुराने टायरों को आकर्षक बनाने के लिए उन्हें विभिन्न रंगों से रंगा गया है तथा कई टायरों मे गमले बना कर पौधे लगाए गए है तथा सजावट के लिए शुलभ शौचालयों को उन टायरों से सजाया गया है।