मामला पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या का

ग्वालियर। जेसी मिल के जंगल में टेम्पो चालक धर्मेन्द्र की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस को पता चला है कि मृतक एक युवक और युवती के साथ जेसीमिल के जंगल में लेकर आए थे और उसके बाद वे दोनों ही वापस लौटे थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने संदेही युवक और युवती की तलाश शुरू कर दी है। 
ज्ञात हो कि 31 अक्टूबर की सुबह जेसी मिल के जंगलों में एक युवक की पत्थरों से कुचली हुई लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त सुरेश नगर धर्मेन्द्र वर्मा के रूप में हुई। साथ ही पता चला कि वह टेम्पो चलाता था। इसका पता चलते ही पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि 30 अक्टूबर की रात नशे में धुत्त धर्मेन्द्र पड़ाव चौराहे पर बैठा हुआ था। तभी एक एक्टिवा पर सवार युवक व युवती वहां पर आए और उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद सुबह उसकी लाश मिली थी। इसका पता चलते ही पुलिस अब युवक व युवती की तलाश में जुटी हुई है।