फांसी लगाकर महिला ने दी जान

ग्वालियर। एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा स्थित अयोध्या कॉलोनी की है। घटना का पता उस समय चला जब महिला के परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा। महिला को फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाया। 
जनकगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या कॉलोनी निवासी सुलेखा (40) पत्नी कौशलेश जाटव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब महिला के परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर झूल रही थी। उसे फंदे पर झूलते देखकर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सुलेखा को मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया।