ग्वालियर। बिलौआ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। परिजन
अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। बिलौआ थाने में पदस्थ आरडी कुशवाह ने बताया कि कृष्णा गुर्जर पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 24 निवासी ग्राम रवार थाना बिलौआ तनाव में थी, परिजनों से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। इसी के चलते उसने आत्महत्या की। परिजनों को बंद कमरे में कई घण्टों तक कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर झांककर देखा कि महिला का शव पड़ा हुआ है। परिजन यह देखकर घबरा गए और ग्वालियर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।
परिजन अपने वाहन में शव को लेकर घर पहुंचे तभी पुलिस को सूचना मिली कि उसकी जानकारी के बिना महिला का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने साथ लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में महिला ने फांसी लगाई है। अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।